मनोज कुमार की पहली पसंद थे अभिनेता मदन पुरी, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 18 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
फिल्मी दुनिया में बहोत कम ऐसे अभिनेता हुए जो सपोर्टिंग रोल में होते हुए भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोकप्रिय हो गए हों। ऐसे ही अभिनेताओं में एक अभिनेता हुए मदन पुरी।
जिन्होंने भारतीय सिनेमा में खलनायक और चरित्र भूमिकाओं के साथ नज़र आए ।
वोह थे मदन पुरी। मदन पुरी पंजाब के एक सिख हिन्दू परिवार में तीस सितम्बर 1915 को जन्में मदन पुरी की विशेषता यह है कि एक साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपना नाम रोशन कर गए । साथ ही एक कुख्यात विलेन के रूप में मशहूर हुए ।
यह अलग बात है कि मशहूर गायक कुंदन लाल सहगल उनके रिश्तेदारों में आते थे और उनको इसका एडवांटेज भी मिला।
बड़े भाई चमन लाल पूरी, ओम शिव पूरी, और छोटे भाई अमरीश पुरी और ओम पूरी सहित इनका जो योगदान है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता ।
उनका फिल्मी सफर 1952 में एक छोटी सी भूमिका के साथ शुरू हुआ , लेकिन बहुत जल्द ही उन्होंने अपनी कामयाबी की रफ़्तार पकड़ ली। फिल्म गुमनाम और मनोज कुमार की रोटी कपड़ा और मकान , काली चरण, दुल्हन वही जो पिया मन भाए, पूरब और पश्चिम, हमराज, वक्त, क्रांति, दीवार, अवतार और अगर तुम न होते जैसी फिल्मों में पूरी तरह छाए रहे।
इस बीच उन्होंने दुल्हन वही जो पिया मन भाए, अवतार, और अगर तुम न होते जैसी फिल्मों में यादगार सपोर्टिंग और चरित्र भूमिकाओं में भी बेहतरीन अदाकारी से सभी के चहेते बने रहे ।
उनकी इस कामयाब के फिल्मी सफर पर उनके बेटों ने बहुत ही अच्छा रोल निभाया तभी तो तीनों ने मिलकर अपने पिता ऑनर में एक किताब लिखी जो बहुत पसंद भी की गई। बेटों की कोशिश रँग लाई और अपने पिता मदन पुरी के जीवन पर My Father The Villain जैसी बुक प्रस्तुत कर अपने पिता के आदर्शों को दर्शाया ।