देव बंदी और सुन्नी मसलक के टकराव में टूट गया दूल्हा और दुल्हन का रिश्ता, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 16 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
“” दुनिया कहाँ कहाँ का सफ़र कर रही है आज,
हम मसलकों के झगड़ों को सुलझा नहीं सके “”
जी हाँ, मैं अपने इस कलाम के ज़रिए यही बताना चाहता हूँ कि हम आज भी कभी कभी ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं कि उस ग़लती का नतीजा समाज के सामने मज़ाक बन कर रह जाता है ।
ये मामला है बिहार के ज़िला किशन गंज इलाक़े के आरा बाड़ी की जहाँ शादी की शहनाइयों के बीच मातम छा गया। वजह यह बनी कि दूल्हा सुन्नी मसलक का था और दुल्हन देवबंदी थी।
फिर क्या था निकाह पढ़ाने वाले दूल्हा की तरफ से आए निकाह पढ़ाने वाले ने साफ इंकार कर दिया कि जब दुल्हन पूरी तरह सुननी अक़ीदे को नहीं अपनाती तब तक निकाह नहीं हो सकता ।
लोगों और रिश्तेदारों के लाख मिन्नत समाजत के बावजूद बात नहीं बनी और दूल्हा दुल्हन का निकाह नहीं हुआ और शादी टूट गई।
इस घटना की किशनगंज में कई तरह की बातें हो रही हैं। कि निकाह जैसे मुकद्दस और पाक रिश्ते मसलकी इख़्तेलाफ़ की वजह से दो जिंदगियाँ परवान चढ़ने से पहले ही ग़म और कर्ब में डूब गईं।