महिला शक्ति को मजबूत कर फिर बनाएंगे यूपी में भाजपा की सरकार -मंजू श्रीवास्तव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष एवं रौतापार वार्ड की सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को दिवाली, धनतेरस, एव भैयादूज की हार्दिक शुभकामनायें दिया है। उन्होने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्ष के रूप मे अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगी और आधी आबादी को भाजपा से जोड़कर 2027 मे उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने मे सम्पूर्ण योगदान दूंगी।
मंजू श्रीवास्तव ने कहा जिस तरह देशभर मे माहौल मे अराजकता का जहर घोलकर गलत संदेश फैलाया जा रहा है, ऐसे मे आधी आबादी की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। बड़ी संख्या मे महिलाओं को पार्टी से जोड़कर गांव, गली मोहल्लों से लेकर जिला मुख्यालय तक महिला शक्ति को मजबूत किया जायेगा जिससे एक बार फिर सबका साथ सबका विकास की मंशा साकार हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं शीर्ष नेतृत्व सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष के रूप मे पार्टी की सेवा और आम जनता के साथ खड़े होकर उन्हे पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का मौका दिया है।
जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने के लिये मै आजीवन ऋणी रहूंगी। मंजू श्रीवास्तव ने कहा वर्षों से रौतापार की सम्मानित जनता के विश्वास और आशीर्वाद से सेवा करने का अवसर मिल रहा है। गली मोहल्लों मे साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा हे, विशोष रूप से तीज त्योहारों ओर पारिवारिक समारोहों मे विशेश प्रबंध किया जाता है निश्चित रूप से वाड्र के लोगों के आशीर्वाद से लगातार अच्छा करने की ताकत मिल रही है। मंजू श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया की सेवाभाव निरन्तर जारी रहेगा। दिवाली पर्व पर मंजू श्रीवास्तव साधना देवी, मंजू यादव, पूजा, सीमा, वन्दना, राधा देवी, साधना श्रीवास्तव, बबिता आर्या, सुगना देवी, श्यामकली, पुष्पा जायसवाल के साथ वार्ड मे लगातार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं।