राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को आनंद नगर गौहनिया स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान देवी शरण वर्मा की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका कुशल संचालन महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत ने किया। राष्ट्रीय एकता और किसानों के सच्चे हितैषी थे सरदार पटेल रामसिंह पटेल विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा, “आज हम एक ऐसी महान आत्मा को नमन कर रहे हैं जिन्हें पूरा विश्व लौह पुरुष के नाम से जानता है। देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का महापर्व है। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश का भाग्य बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के समय देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था और अंग्रेजों का मानना था कि भारत बिखर जाएगा। लेकिन सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत सूझबूझ और लौह संकल्प से बिना किसी खून-खराबे के पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। यदि सरदार पटेल न होते तो भारत का एकीकृत स्वरूप आज जैसा न होता। चौधरी रामसिंह पटेल ने बारडोली सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों पर अंग्रेजों द्वारा थोपे गए भारी लगान के खिलाफ लड़ाई लड़कर उन्होंने किसानों को न्याय दिलाया, जिसके बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। वे किसानों के सच्चे हितैषी होने के साथ-साथ स्वच्छता के भी प्रबल समर्थक थे।
कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश व श्रद्धांजलि गोष्ठी के उपरांत कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर रालोद के जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, समाजसेवी महेश नारायण पाण्डेय, राम तीरथ कोरी, दीनानाथ वर्मा, राम जीवन वर्मा, रामकुमार वर्मा, हर विजय वर्मा, जगदंबा वर्मा, सुनील वर्मा, संतोष वर्मा, अरुण साहू, धर्मचंद वर्मा, कामाख्या प्रसाद वर्मा, बिंदेश्वरी वर्मा, राम कैलाश वर्मा, मनीराम वर्मा, अमरनाथ वर्मा, दीपू वर्मा, रिंकू वर्मा, रवींद्र वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा और रामकरन वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।