महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम।पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के बालूघाट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के नए शोरूम ‘सरल ईवी ग्रीनटेक’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह संघचालक (रामलला नगर) द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, श्रीराम आश्रम के महंत जय राम दास, डॉ. विक्रमा पाण्डेय एवं अजय मोहन श्रीवास्तव की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ। शोरूम के संचालक अरुणाश पांडेय ने बताया कि यहाँ ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना आरटीओ (Non-RTO) रजिस्ट्रेशन वाली बैटरी चालित स्कूटर्स के 13 नए मॉडल्स उतारे गए हैं, जो 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। ये वाहन बेहद किफायती, मजबूत, टिकाऊ और लंबी दूरी के सफर के लिए पूरी तरह भरोसेमंद हैं। उन्होंने शहरवासियों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने और ईंधन की बचत के लिए ई-वाहनों को अपनाने की अपील की।