अयोध्या में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
संगठन विस्तार, पीड़ितों को न्याय और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन; राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
अयोध्या। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अयोध्या जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया का फूल-मालाओं, बुके एवं राम दरबार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदेश प्रभारी इं. श्याम सुंदर लोधी, प्रदेश सचिव डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, प्रदेश उप सचिव के.पी. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंदधर द्विवेदी, प्रदेश सचिव दीपक पांडेय, मंडलीय सचिव श्याम सुंदर यादव, अयोध्या जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव और जिला महासचिव उदित दास सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनुज यादव, देवेश मिश्रा, सोनू, अंकित पांडेय, राकेश वर्मा, जिला सचिव वसीम और जिला सचिव संतोष जायसवाल समेत अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप मिश्रा ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी को जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए जरूरतमंदों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और मानवाधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों की सक्रियता और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से तय होती है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करें, ताकि संगठन की पहुंच समाज के हर वर्ग तक सुनिश्चित हो सके।
प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंदधर द्विवेदी ने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, पीड़ितों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन जनसेवा और न्याय की भावना के साथ जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन के कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैठक में संगठन के विस्तार, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।