बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मा. सांसद अनुराग ठाकुर , पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय , राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जी के पैतृक गांव तेलियाजोत, बस्ती स्थित आवास पर पूज्य माताजी के गोलोक गमन के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पधारकर पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसी अवसर पर परम पूज्य संत करपात्री महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा , रूधौली के पूर्व विधायक संजय जायसवाल , उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री के.पी. मलिक , क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय , बिहार के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया जी, सी.पी. सिंह , बिजनौर के पूर्व प्रत्याशी राजेश पांडेय , गोरखपुर के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौहान , उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड , माननीय विधायक सुशील सिंह , माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर , महाराष्ट्र के पूर्व राज्य गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह , विवेक सिंह ‘राजा’ , मा. सांसद जगदंबिका पाल , उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव , मा. विधायक प्रकाश द्विवेदी , मा. विधायक रमेश मिश्रा , मा. विधायक महेंद्र पाल सिंह, मा. एमएलसी विनीत सिंह , पूर्व मंत्री सुनील भराला , महापौर कानपुर प्रमिला पांडेय पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर अशोक सिंह , विधायक श्री राम चौहान, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा सांसद  डॉ हेमांग जोशी ,प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्र ,नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा  हर्षवर्धन सिंह  व नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  निखिल मणि तिवारी  सहित अन्य गणमान्यजनों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

भाजपा – बस्ती