महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित के नेतृत्व में दल-बल के साथ जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट किया तथा अयोध्या आगमन पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।