पार्षद मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने फीता काटकर किया शुभारंभ, प्रोपराइटर रामजीत शर्मा को दी बधाई
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या में आधुनिक इंटीरियर डिजाइन और हाउस डेकोरेशन की सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में ‘यश आर इंटीरियर हब’ का भव्य उद्घाटन किया गया। शहर के चूड़ामणि चौराहे के निकट अयोध्या मार्ग पर स्थित इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ सरदार पटेल नगर वार्ड के सम्मानित पार्षद मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रामजीत शर्मा को इस नई व्यावसायिक शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दौर आधुनिक तकनीक, कलात्मक सोच और आकर्षक डिजाइन का है। ऐसे में मकान, होटल, दफ्तर और कमरों को आकर्षक, सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने के लिए इंटीरियर डिजाइन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि ‘यश आर इंटीरियर हब’ अयोध्या में इस क्षेत्र में अपनी एक अलग और बेहतरीन पहचान बनाएगा तथा स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रामजीत शर्मा ने मुख्य अतिथि पार्षद मिथिलेश यादव उर्फ सोनू का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों और क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रोपराइटर रामजीत शर्मा को बधाई दी और उनके प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।