भारतीय प्रगति पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन व पदाधिकारी सम्मान समारोह आज अयोध्या में भव्य रूप से संपन्न

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । भारतीय प्रगति पार्टी के तत्वावधान में आज (18 अक्टूबर 2026, रविवार को) मोहबरा बाजार स्थित श्री कबीर धाम मंदिर, जियनपुर (चूड़ामणि चौराहा) के प्रांगण में पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर कबीरपंथी संतों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाना था। इस दौरान पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही
समारोह में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दान बहादुर दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार मिश्रा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रदेश सचिव राम आशीष दुबे, प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र, और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके साथ ही अन्य जिलों से आए प्रमुख पदाधिकारियो उन्नाव के जिला अध्यक्ष संदीप रावत, कानपुर के जिला अध्यक्ष सूरज कथोरिया, और बस्ती के जिला मंत्री सुधीर कुमार मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कबीर मठ अयोध्या धाम के महंत उमाशंकर दास जी का विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद इस आयोजन को प्राप्त हुआ।
संगठन विस्तार पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह राणा व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दान बहादुर दुबे ने कहा कि भारतीय प्रगति पार्टी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। समारोह का सफल आयोजन भारतीय प्रगति पार्टी के समस्त निष्ठावान पदाधिकारीगण के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।