-रामलीलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव रहूंगा तत्पर
-रामलीला समितियों के पदाधिकारियों के साथ नगर विधायक ने की बैठक
अयोध्या । प्रभु श्री राम हमारे आराध्य हैं और मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां का विधायक हूं ऐसे में रामलीलाओं के विकास मेरी सर्वप्रथम प्राथमिकता है, रामलीलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद-अयोध्या द्वारा स्थानीय जयपुरिया स्कूल में आयोजित रामलीला समितियों के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आगे कहा कि अयोध्या में रामलीला और भी भाव हो तथा रामलीलाओं के प्रति आमजन का जुड़ाव पैदा हो, ऐसी परिस्थितियों पैदा करने में मैं सदैव आपके साथ हूं । वहीं बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि उत्सव को बेहतर और सुंदर बनाने में जिस प्रकार से नगर विधायक सहित जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारियों ,पुलिस अधिकारियों,नगर निगम,विद्युत विभाग,सिंचाई विभाग,जल निगम सहित सभी अन्य विभागों एवं आप सभी दुर्गापूजा एवं रामलीला समितियों के साथियों का जो प्यार-स्नेह तथा सहयोग मिल रहा है उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं , साथ ही आप सभी से निवेदन और आग्रह कर रहा हूं कि आप लोग अपने-अपने पूजा पंडालों व रामलीला स्थलों पर इस उत्सव को भव्य बनाने में केंद्रीय समिति पूरा समर्थन व सहयोग प्रदान करेगी। वही मैं आप सभी के साथ ही साथ जनपद की आमजन को भी मां दुर्गा की इस भव्य विशाल विसर्जन शोभायात्रा मे 20 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दे रहा हूं ,आईये और मां के इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अब रामलीलाओं में भी अच्छे प्रदर्शन व मंचन होने लगे हैं, जिसका श्रद्धालुगण आनंद प्राप्त करेंगे । बैठक का कुशल संचालन करते हुए केंद्रीय समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल ने कहा की रामलीला की प्रगति होने लगी है जिससे आमजन का भारी समर्थन रामलीला समितियां को प्राप्त हो रहा है। रामलीलाए अपने ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखते हुए, उसमें आधुनिकता के पुट का समावेश कर रही हैं, जो एक अच्छा और सार्थक पर प्रयास है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर ने नगर विधायक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की सभी रामलीलाओं को एक-एक लाख रुपये, अच्छे आयोजन के लिए अनुदान राशि आवंटित किया जाए , जिससे उनका समुचित व समग्र विकास संभव हो सकेगा। बैठक को रामलीला समितियों के रानू द्विवेदी, कन्हैया लाल अग्रवाल,सिद्धार्थ महान, राजीव गुप्ता, रजनीश गुप्ता, पीयूष मौर्य,हनुमान प्रसाद वर्मा तथा किशन मौर्य सहित केंद्रीय समिति के प्रेमनाथ राय, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, रोहिताश चंद्र राजू, देवेंद्र अग्रहरि,विनय प्रकाश तिवारी ने भी संबोधित किया। प्रवक्ता के अनुसार बैठक में प्रमुख रूप से अमल गुप्ता,सौरभ श्रीवास्तव ,अनूप गुप्ता, आशीष महिंद्रा,राजेंद्र सिंह वैभव ,अमित कनौजिया, रंजीत शर्मा,राजू अग्रवाल,मयंकर शुक्ला,व अंश गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।