महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल व तेलंगाना के प्रभारी सुनील बंसल ने आज अयोध्या धाम के प्रसिद्ध पावन स्थल श्रीहनुमानगढ़ी पहुंचकर पवनपुत्र हनुमान जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। दर्शन उपरांत श्रीहनुमानगढ़ी के वरिष्ठ संतों ने आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद स्वरूप श्री हनुमान जी महाराज की पावन प्रतिमा और ‘रामनामा’ भेंट किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत संजय दास महाराज तथा हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी एवं श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।संतों ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री को अयोध्या की धार्मिक परंपराओं और हनुमानगढ़ी के इतिहास से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने संतों का आभार व्यक्त किया।