पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मिलेगा बढ़ावा, एसआरएस ट्रेडर्स के हेड ऑफिस का उद्घाटन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मिलेगा बढ़ावा, एसआरएस ट्रेडर्स के हेड ऑफिस का उद्घाटन

 

संतराम शास्त्री और समाजसेवी के.पी. राठौड़ ने बताया योजना का लाभ

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। केन्द्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसआरएस ट्रेडर्स, उत्तर प्रदेश, नेडा द्वारा मान्यता प्राप्त कार्यालय के हेड ऑफिस का नगर बाजार में भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन संतराम शास्त्री और समाजसेवी के.पी. राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। उद्घाटन के दौरान संतराम शास्त्री और के.पी. राठौड़ ने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और बिजली के खर्च को कम करने में मदद मिल सकती है।

एसआरएस ट्रेडर्स के प्रोपराइटर जयप्रकाश शास्त्री और गुलशन कुमार ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता मात्र शून्य रुपये में रजिस्ट्रेशन करवाकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगवाने के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से आसान ईएमआई पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 2 किलोवाट (केडब्ल्यू) का सोलर प्लांट लगभग 1,000 रुपये की मासिक ईएमआई पर लगवाने की सुविधा उपलब्ध होने की बात कही गई है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दो-तिहाई तक की बचत करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक होने और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर गिरिजेश कुमार, अशोक कुमार, सुशील कुमार, अनूप कुमार एडवोकेट, दुर्गेश कुमार, अवनीश कुमार, सोमनाथ और डॉ. राजकुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।