मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरुक

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरुक

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 15.10.2026 को क्षेत्राधिकारी/ सह-नोडल मिशन शक्ति *श्रीमती हर्षिता तिवारी* की अध्यक्षता में पुलिस लाइन ऑडीटोरियम, बहराइच में साइबर सुरक्षा संबंधी वृहद कार्यशाला आयोजन किया गया । जिसमें *महिला महाविद्यालय, राजकीय इण्टर कॉलेज, पुलिस मॉडर्न स्कूल, डिवाइन स्कूल आदि विभिन्न स्कूल सहित एससी एसटी हॉस्टल* के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी, मिशन शक्ति टीम अन्य अन्य विभागों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित *साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला* का आधिकारिक यूट्यूब लिंक के माध्यम से *सजीव प्रसारण* किया गया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ *श्री रक्षित टंडन* द्वारा साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं सहित विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने तथा संदिग्ध लिंक, कॉल एवं संदेशों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया, ताकि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव करते हुए डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर सकें। साथ ही अपील की गयी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा [www.cybercrime.gov.in] (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्कूलों में उक्त कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया ।