1279 शीशी कोडीन युक्त अवैध नशीली दवाई/सिरप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

– बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही

– 1279 शीशी कोडीन युक्त अवैध नशीली दवाई/सिरप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

– 01 महेन्द्रा XUV500, 02 मीडिया आईडी कार्ड, 01 मोबाइल बरामद

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।

 

o घटना/ गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के द्वारा प्रतिबंधित/नियंत्रित औषधियों के विक्रय पर रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में दिनांक 13.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना रुपईडीहा पुलिस, औषधि प्रशासन विभाग एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कस्बा केवलपुर अंडरपास, रुपईडीहा से एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 1279 शीशी कोडीन युक्त अवैध नशीली दवाइयां/सिरप, एक महिन्द्रा वाहन (जिस पर प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन अंकित है), 02 मीडिया आईडी कार्ड तथा 01 ओप्पो मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान फजले इलाही उर्फ निहाल पुत्र नफीसुल हसन, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के रूप में हुई।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 279/2026, धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 18(c)/27, 18A/28, 18B/28A औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में प्राप्त अन्य तथ्यों के आधार पर जाँच प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

o गिरफ्तार अभियुक्त-

फजले इलाही उर्फ निहाल पुत्र नफीसुल हसन उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मोहल्ला तोपखाना थाना नानपारा जनपद बहराइच ।

 

o पंजीकृत अभियोग का विवरणः-

मु0अ0सं0 279/2026 धारा 8/21/25/29 NDPS ACT व धारा 18(c)/27,18A/28, 18B/28A, औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच

 

o गिरफ्तारी का स्थान व समय-

गिरफ्तारी स्थान- कस्बा केवलपुर अंडर पास रूपईडीहा

दिनांक 13.10.2026 समय करीब 21.00 बजे

 

o बरामदगी –

– 05 सफेद गट्ठरों में कुल 10 कार्टन में (128, 128, 126, 128, 128, 128, 129, 128, 128, 128शीशी) कुल 1279 शीशी कोडीन युक्त अवैध नशीली दवाइयां/सिरप

– 01 महेन्द्रा XUV500 (UP32KR2636)

– 02 मीडिया आईडी कार्ड

– 01 ओप्पो मोबाइल फोन

 

– गिरफ्तारी टीम-

पुलिस टीम रुपईडीहा

1. प्र0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा

2. उ0नि0 श्री दिलीप कुमार गुप्ता

3. उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह

4. आरक्षी रविन्द्र यादव

5. आरक्षी विकास सिंह थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।

SSB 42BN टीम रुपईडीहा

1. श्री अमित कुमार, सहायक कमांडेंट

2. आरक्षी सहायक दिनेश कुमार

3. आरक्षी सहायक धीरज सिंह

4. आरक्षी सहायक बजरग लाल नाई

5. आरक्षी सहायक विनोद कुमार

औषधि टीम रुपईडीहा

1. श्री विनय कृष्ण, औषधि निरीक्षक जनपद बहराइच