बस्ती आगमन पर रालोद नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

बस्ती आगमन पर रालोद नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

प्रथम आगमन पर रालोद नेताओं के स्वागत को उमड़े समर्थक

स्वागत से अभिभूत रालोद नेताओं ने लिया पाटी्र को मजबूत करने का संकल्प

 

लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । पार्टी मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोकदल नेताओं के प्रथम आगमन पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेतृत्व ने हाल ही मे वरिष्ठ रालोद नेता राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार पाण्डेय को जिला महासचिव तथा दीपक मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

 

इन नेताओं के जनपद आगमन पर घघौवा, कप्तानगंज, बड़ेवन, कम्पनी बाग, रोडवेज, जिगिना, ओड़वारा, मुण्डेरवां, सुगर मिल चौराहा, बरडाड़ चौराहा, कुरियार, महादेवा मे सैकड़ों समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ता ने अपने प्रिय नेता का स्वागत किया। थरौली गांव मे पुहचकर स्वागत और नुक्कड़ सभा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि पार्टी ने बहुत भरोसा कर हमे यह जिम्मेदारी दी है। पार्टी को मजबूत करते हुये बूथ स्तर तक पहुच बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिये हर स्तर पर डटे रहेंगे। जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा पार्टी को मजबूत स्थिति मे लाने के लिये पूरी ताकत लगा देंगे।

 

विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह, दिनेश सिंह, अभय पटेल, त्रिपुरेश पाठक, राजेन्द्र चौधरी, विवेक चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, अरविन्द पाल, अरविन्द, राघवेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि नपं. अध्यक्ष मुण्डेरवां अजय सिंह टिंकू, बब्बू चौधरी, विरेन्द्र सिंह, शिवकुमार गौतम, इन्द्रबहादुर यादव, इरफान प्रधान, तारिक प्रधान, जयराम वर्मा, दीवान चन्द पटेल, प्रदीप सिंह, शम्भू, ज्ञानचंद, रविन्द्र सिंह, संजय चौधरी, कुलदीप चौधरी, परशुराम यादव, विनोद राय, राजेश कुमार चौधरी, शहजाद, शिवप्रसाद चतुर्वेदी, बालमुकुन्द पाण्डेय, रामसागर चौधरी, इन्द्रजीत चौधरी, घनश्याम चौधरी, प्रेमचंद चौधरी, राजमन चौधरी, अमरेश चौधरी, बीरबल चौधरी, रामजीत चौधरी, मनोज सिंह, सुहेल आदि शामिल रहे।