भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन को घेरा

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन को घेरा

 

रिपोर्टर सैयद अकरम सईद

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कर्तव्य पर तैनात एक गरीब परिवार की महिला पुलिसकर्मी के साथ की गई घोर अभद्रता, उसकी वर्दी फाड़ने के प्रयास और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद को संरक्षण दिए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कार्यालय का ऐतिहासिक और जोरदार घेराव किया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कानून के रखवालों के साथ हुए इस दुर्व्यवहार के खिलाफ बहराइच की नारी शक्ति का आक्रोश आज सड़कों पर साफ देखने को मिला। आज सुबह भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक सोनी श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता स्थानीय शहीद स्मारक पर एकत्रित हुईं। देश के अमर शहीदों को नमन करने के बाद, हाथों में कांग्रेस विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत जिला कांग्रेस दफ्तर की ओर एक विशाल रोष मार्च निकाला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रीना उपाध्याय जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

शहीद स्मारक से शुरू हुई यह आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैसे ही पीपल चौराहा स्थित कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ी, पूरा इलाका गगनभेदी नारों से गूंज उठा। पूरे रास्ते में महिला कार्यकर्ताओं ने बेहद आक्रामक और जोरदार विरोधी नारों का उपयोग किया। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी शर्म करो”, “प्रियंका गांधी शर्म करो”, “होश में आओ होश में आओ”