मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण का भव्य शुभारंभ
हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को किया गया रवाना
रिपोर्टर सैयद अकरम सईद
बहराइच रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण के शुभारंभ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली में एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नोडल मिशन शक्ति दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी सह-नोडल मिशन शक्ति हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन पयागपुर कनिष्क आर. जामकर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली में पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा बहुएँ, एएनएम, महिला चिकित्सक एवं नर्स, अध्यापिकाएँ, महिला सफाई कर्मी, स्कूल-कॉलेज की छात्राएँ, महिला खिलाड़ी, एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएँ तथा महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, लैंगिक समानता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।