चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल आनलाइन लेने की व्यवस्था को लेकर पेंशनरों मे रोष

चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल आनलाइन लेने की व्यवस्था को लेकर पेंशनरों मे रोष

 

चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल आफलाइन लेने की व्यवस्था बहाल करे चिकित्सा विभाग

 

चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल आफलाइन लेने की व्यवस्था बहाल न होने पर आन्दोलन की चेतावनी

 

लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उ.प्र. ने चिकित्सा विभाग द्वारा 01 अक्टूबर से आफलाइन चिकित्सा बिल लेना बंद किये जाने का विरोध किया है। प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा है कि चिकित्सा विभाग का यह निर्णय बुजुर्गों के साथ घोर अन्याय है। पेंशनरों से आफलाइन बिल लेने की व्यवस्था तत्काल बहाल होनी चाहिये।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने अन्यथा की स्थिति मे पेंशनरों से निर्णायक आन्दोलन के लिये तैयार रहने को कहा है। उक्त प्रकरण मे बस्ती मे एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर मे बैठक कर चिकित्सा विभाग के निर्णय की निन्दा की और आरपार के संघर्ष का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सा विभाग अविलम्ब पुरानी व्यवस्था बहाल करे। उन्ळोने कहा कि अभी पेंशनरों का ई एच आर एम एस कोड नही बना है जिससे पेंशनर चाह कर भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा आनलाइन नही कर पा रहा है।

 

बुजुर्गों के लिये साइबर कैफे का चक्कर लगाना संभव नही है। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि यदि पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल आफलाइन लेने की व्यवस्था नही शुरू की गई तो प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं प्रदेश महामंत्री ओपी त्रिपाठी के निर्देश पर प्रदेशव्यापा आन्दोलन होगा। उल्लेखनीय है कि विधायक व विधान परिषद सदस्यों की मांग पर आनन फानन मे उनके चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिये अपर मुख्य सचिव ने आफलाइन बिल स्वीकार करने के लिये सरकुलर जारी कर दिया।

 

कलेक्ट्रेट परिसर मे आयोजित बैठक मे चन्द्र्रपकाश पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र, रामचन्द्र शुक्ल, सुरशेधर दूबे, इंजी. राधेश्याम त्रिपाठी, जयनाथ सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, छोटेलाल यादव, विश्वदेव दूबे, रामकुमार लाल, जंगबहादुर, रमाकान्त मिश्र, मोतीलाल, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामप्रसाद त्रिपाठी, ओमप्रकाश मिश्र आदि पदाधिकारी व संदस्य मौजूद रहे। सभी ने उपरोक्त मामले मे चिकित्सा विभाग के निर्णय की निन्दा की और निर्णायक संघर्ष मे साथ रहने का संकल्प लिया।