हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी यशोदा देवी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं पार्टी पदाधिकारियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी यशोदा देवी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं पार्टी पदाधिकारियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती जनपद के निवर्तमान सांसद माननीय हरीश द्विवेदी जी की पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र अजय सिंह, राज किशोर सिंह ,रवि सोनकर, संजय  जायसवाल,दयाराम चौधरी,राजेश पाल चौधरी,  वैभव पांडे, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत  सिंह,सुशील सिंह,श्याम बिहारी गौड़, पवन  कसौधन,अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रामायण सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह,भानु प्रकाश मिश्रा,अखंड प्रताप सिंह,अजय पाल सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार,सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस दुःखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा श्रीमती यशोदा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हरीश द्विवेदी जी सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।