गन्ना समितियों की सदस्यता और उपज बढ़ोतरी के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

लखनऊ  प्रदेश की गन्ना समितियों से अब तक सदस्य नहीं बन पाए किसान 10 अक्टूबर 2026 तक नई सदस्यता ले सकेंगे। निर्धारित समय-सीमा तक सदस्यता लेने वाले किसानों को आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, जिन गन्ना किसानों की उपज जिले की औसत उपज से अधिक है, वे उपज बढ़ोतरी का लाभ लेने के लिए भी 10 अक्टूबर तक संबंधित समिति में आवेदन कर सकेंगे।चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शेष तीन दिनों में संबंधित गन्ना समिति पहुंचकर सदस्यता संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें। विभाग के अनुसार निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले पात्र गन्ना किसानों को ही उपज बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।विभाग ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे संचालित टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर भी स्थापित किया है। किसान किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-121-3203 पर संपर्क कर सकते हैं।