प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु आवंटित हुआ 30193 आवासों का लक्ष्य
बहराइच 04 अक्टूबर। परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लक्ष्य का आवंटन शासन स्तर से प्राप्त हो गया है। विकास खण्डवार आवंटित लक्ष्य की जानकारी देते हुए श्री कुमार ने बताया कि विकास खण्ड बलहा हेतु 2714, चित्तौरा 1977, हुज़ूरपुर 2023, जरवल 831, कैसरगंज 823, महसी 4544, मिहींपुरवा 5037, नवाबगंज 1573, फखरपुर 1595, पयागपुर 1837, रिसिया 1540, शिवपुर 3091, तेजवापुर 1260 तथा विकास खण्ड विशेश्वरगंज हेतु 1348 इस प्रकार कुल 30193 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः