दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना गौर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना गौर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त जितेंद्र राजभर (20) पुत्र शिवपूजन, निवासी ग्राम बलुआ चौबे, पोस्ट बेलवारिया जंगल, थाना गौर, जनपद बस्ती को 02 अक्टूबर 2026 को महुआ डाबर गेट के पास से गिरफ्तार किया।

 

मामला बीएनएस की धारा 137(2), 64(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)5, 3(2)5ए के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय, जनपद बस्ती के लिए रवाना कर दिया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान, उपनिरीक्षक अजय नाथ कन्नौजिया तथा हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।