बस्ती जिले की मिट्टी की आवाज गूंजेगी डीडी उर्दू पर

बस्ती जिले की मिट्टी की आवाज गूंजेगी डीडी उर्दू पर

पिकौरा भट्ट गांव के युवा कवि मनीष शर्मा के काव्यपाठ का 3 अक्टूबर, शनिवार को रात 8 बजे होगा प्रसारण

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। बस्ती जिले के पिकौरा भट्ट गांव की मिट्टी से निकलकर साहित्य के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे लोकप्रिय युवा कवि एवं शायर मनीष शर्मा के काव्यपाठ का प्रसारण डीडी उर्दू पर 3 अक्टूबर, शनिवार को रात 8 बजे होगा। इसका पुनः प्रसारण 4 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। मनीष शर्मा की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के साहित्यकारों, कवियों, शायरों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

मनीष शर्मा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के साथ साहित्य और मंचीय गतिविधियों में रुचि रखते रहे हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपने गांव में भगवान परशुराम के किरदार का मंचन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए उन्होंने देश के विभिन्न प्रमुख समाचार चैनलों और मंचों पर काव्यपाठ किया।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके साहित्यिक योगदान को भी सराहना मिली। उन्हें Voice of the Nation Award से सम्मानित किया जा चुका है।

वर्तमान में मनीष शर्मा फिजिक्स के शोधार्थी होने के साथ-साथ फिजिक्स प्रवक्ता भी हैं। विज्ञान और साहित्य, दोनों क्षेत्रों में सक्रिय मनीष शर्मा की डीडी उर्दू जैसे राष्ट्रीय मंच पर उपस्थिति को उनके गांव और पूरे बस्ती जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अपनी इस उपलब्धि पर मनीष शर्मा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने मां-बाप की वजह से हूं। उनका आशीर्वाद और सहयोग मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है।”

मनीष शर्मा के गुरु एवं बस्ती के लोकप्रिय शायर हरीश दरवेश, शैक्षिक गुरु विवेक कांत पांडेय एवं सत्येंद्र नाथ तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक कवियों और शायरों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्ती जिले के एक गांव की प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

ऐसे देखें मनीष शर्मा का काव्यपाठ

3 अक्टूबर, शनिवार — रात 8 बजे

4 अक्टूबर, रविवार — दोपहर 1 बजे

डीडी उर्दू चैनल नंबर:

Tata Play — 114 | Sun Direct — 302 | Airtel — 148 | d2h — 175 | DEN — 138 | Dish TV — 193 | DD Free Dish — 002 | Hathway — 040

डीडी उर्दू के YouTube पर “DD Urdu Live” के माध्यम से भी कार्यक्रम देखा जा सकता है। साहित्यप्रेमियों से मनीष शर्मा के काव्यपाठ को देखने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी साझा करने की अपील की गई है।