भानपुर की जन चौपाल में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्देः अरविन्द राजभर ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भानपुर में भाजपा नेता मनोज सिंह के संयोजन में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री अरविन्द राजभर ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। जन चौपाल में स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अरविन्द राजभर ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान सुभासपा नेता अरविन्द राजभर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 को देखते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता महत्वपूर्ण है। जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। जन-जन की सेवा और उनके अधिकार एवं सम्मान के लिए निरंतर काम करना सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए।
जन चौपाल में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की परिस्थितियों और जनता से जुड़े विषयों को लेकर अपने सुझाव रखे।
इसके पूर्व सुभासपा नेता अरविन्द राजभर का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। आयोजक मनोज सिंह ने मुख्य अतिथि अरविंद राजभर का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का साथ एवं सहयोग मिलता रहा तो नगर पंचायत भानपुर को विकास के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा संगीता प्रताप जायसवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा मनोज राजभर, सुरेन्द्र सिंह,लल्लन सिंह, विकास शर्मा,शनकी श्रीवास्तव, विक्की शर्मा, बृजेश सिंह सोनू सिंह, राकेश सिंह,मंटू दूबे,मोनू पाठक,सूनील पाण्डेय, अनिल मिश्रा, भोला सिंह, विक्की सिंह, अनिल सिंह, शिवराम सिंह,दीपक गौतम,आकाश सिंह,अभय सिंह,भोलू सिंह, मुकेश यादव,अजय चौधरी, अन्य गणमान्य नागरिक जन मौजूद रहें।