गांधी-शास्त्री जयंती पर इंजीनियर अरविंद पाल ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर इंजीनियर अरविंद पाल ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया नमन

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने दोनों महान राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान इंजीनियर अरविंद पाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशसेवा, सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थल एवं परिसर में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश का नेतृत्व किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को एकता, सद्भाव, अनुशासन एवं सेवा की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।