बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती में विविध कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी से हुआ। इसमें विद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रभात फेरी के उपरांत प्रातः 8 बजे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैय्यद हुसैन अहमद ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सेक्रेटरी मो. अकरम, सदस्य तफज्जुल हुसैन, इबरार अहमद, शहाब रईस खान, प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून सहित समस्त अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्रसेवा में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। गांधी जी के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित भाषण, नाटक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने छात्राओं को गांधी जी के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।