नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। थाना छावनी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना छावनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 10/26, धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक निषाद पुत्र स्व. अशोक कुमार, निवासी शंकरपुर, थाना छावनी, जनपद बस्ती, उम्र 22 वर्ष को पुलिस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सभाजीत मिश्रा, कांस्टेबल सौरभ सिंह, कांस्टेबल चंद्रकेश प्रजापति तथा महिला कांस्टेबल रोशनी चौरसिया शामिल रहीं।