आशुतोष कुमार कनौजिया का ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन

आशुतोष कुमार कनौजिया का ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। विकास खण्ड बनकटी क्षेत्र के पिपरा सुकाली गांव निवासी आशुतोष कुमार कनौजिया ने ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आशुतोष कुमार कनौजिया, विजयशील कनौजिया के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। आशुतोष कुमार कनौजिया को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्राम विकास अधिकारी पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों ने आशुतोष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आशुतोष की सफलता पर केडी एजुकेशनल एकेडमी बाघनगर के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार, धर्मात्मा प्रसाद उर्फ कोइल यादव, ग्राम प्रधान अरविंद दुबे, इंजीनियर काजू प्रसाद, इंजीनियर विकास नारायण, इंद्रजीत चौधरी एवं हरिबंश चौधरी समेत तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि आशुतोष की सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत और सफलता से पिपरा सुकाली गांव में हर्ष का माहौल है।