नीट पीजी में आशीष का 3056वीं ऑल इंडिया रैंक
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर क्षेत्र के ग्राम डेरवा निवासी आशीष कुमार निषाद ने नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आशीष कुमार निषाद, अश्वनी कुमार निषाद एवं सुनीता निषाद के सुपुत्र हैं। उन्होंने नीट पीजी परीक्षा में 3056वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इसके बाद उनका चयन एमबीबीएस के बाद आगे की पढ़ाई के लिए हुआ । आशीष ने एमबीबीएस की पढ़ाई लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज से पूरी की थी। वर्तमान में वह गोंडा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
आशीष की इस उपलब्धि पर उनके चाचा डॉ. अरविन्द निषाद जो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल के मण्डल अध्यक्ष हैं, और चाची डॉ. माया निषाद(होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर सहित परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है। परिजनों ने कहा कि आशीष की मेहनत और लगन से यह सफलता मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।