क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री चित्रांशु गौतम द्वारा शआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

 

क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री चित्रांशु गौतम द्वारा शआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

 

आज दिनांक 29.09.2026 को क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री चित्रांशु गौतम द्वारा महिला थाना नानपारा की मिशन शक्ति टीम के साथ शआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों एवं साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करते हुए बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।

महिला संबंधी अपराधों की शिकायत हेतु 1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान प्रधानमंत्री योजना, विधवा पेंशन योजना एवं उज्ज्वला योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद कर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।