प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद
विशेष जनसुनवाई में होगा महिलाओं की समस्आयोें का समाधान
बहराइच 27 सितम्बर। मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे ने बताया कि आयुक्त देवीपाटन गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मध्यान्ह 12ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत महिलाओं की विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्ययेक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित होने वाले विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा प्रत्येक माह के चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि नोडल् अधिकारी के सहायक के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का अनुश्रवण, आवश्यक पत्राचार एवं अभिलेखों का रख-रखाव नियमित रूप से किया जाएगा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः