जनपद बहराइच में चैन स्नैचिंग की घटना का 72 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण
*• बहराइच में आज रात पुलिस और शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़।*
*• आज देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना फखऱपुर की संयुक्त टीम की शातिर अपराधी से पुलिस मुठभेंड़।*
*• चैन स्नैचिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली,दूसरा साथी अपराधी भी गिरफ्तार ।*
*• दोनों का आधा दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास*
*•मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद ।*
थाना फखरपुर में दिनांक 21.09.2026 को कोठारा गांव दा0 परसेंडी व चिशती धर्म कांटा के पास पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा ई रिक्शा से जा रही एक महिला से मंगल सूत्र की छिनैती की घटना से संबंधित प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फखऱपुर पर मु0अ0सं0 399/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों को ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे से घटना से संबंधित अपराधियों की घटना के बाद की फोटो मिलने पर यक्ष ऐप और मुखबिरों की मदद से अपराधियों के विषय में बेहद अहम सुराग दोनों अपराधियों के विषय में मिले और पता चला कि ये दोनों अपराधी सलमान और उसका भाई आरिफ हैं जो जनपद गोंडा के निवासी है ।पुलिस टीमें लगातार इन अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी क्रम मे आज दिनांक 24.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना फखरपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ये दोनो बदमाश मोटरसाइकिल से दिबियापुर की ओर से भागला चौराहे की तरफ आ रहे हैं जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु गांधी घाट भागल गांव के पास पहुंचने पर सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और भाग रहे दूसरे अपराधी को भी दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया ।पूछताछ से घायल अपराधी सलमान पुत्र सलीम निवासी उज्जैनी जमाल मौजा जामदरा, थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा, हाल पता मोहल्ला नाजीरपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के रूप में हुई ,जिसको उपचार हेतु सीएचसी फखरपुर रवाना किया गया तथा दूसरे पकड़े गए गये अपराधी की पहचान आरिफ उर्फ तस्लीम पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त के रूप में हुई । इनके कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर,एक अदद खोखा 12 बोर,एक जिंदा कारतूस 12 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे काले रंग की फर्जी नंबर प्लेट(UP43 N8838) व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। दोनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास है ।मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।