रविवार को खुले रहेंगे बैंक एवं मुद्रा कोष 

रविवार को खुले रहेंगे बैंक एवं मुद्रा कोष

बहराइच 25 सितम्बर। अग्रणी जिला प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द ने बताया कि विभिन्न बैंकिंग संगठनों द्वारा दिनांक 28 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। जपपद में आवश्यक बैंकिंग सेवाओं नकदी प्रबंधन की निरंतरता बनाए रखने एवं आवश्यक वित्तीय कार्याे की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से 27 सितम्बर 2026 को बैंक एवं मुद्रा कोष खोले जाने की व्यवस्था की गई है। ताकि बैंकिंग एवं आवश्यक नकदी प्रबन्धन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हों।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः