42 व्यक्तियों के बैंक खातों में भेजी गई रू. 56.255 लाख की सहायता राशि
बहराइच 25 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में जनहानि, अतिवृष्टि, अग्निकाण्ड इत्यादि आपदाओं में प्रभावित परिवारों एवं हिताधिकारियों को राहत पहुंचाये जाने के उद्देश्य से 42 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 56 लाख 25 हज़ार 500 का अन्तरण किया गया है। जनहानि सहायता के रूप में 02 व्यक्तियों को रू. 08 लाख, अतिवृष्टि से प्रभावित 26 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता हेतु रू. 01 लाख 06 हज़ार 500, डूबने के कारण 08 जनहानि के सापेक्ष हिताधिकारियों के बैंक खातों में रू. 32 लाख, मानव वन्य संघर्ष अन्तर्गत 03 जनहानि के सापेक्ष हिताधिकारियों के बैंक खातों में रू. 15 लाख तथा अग्निकाण्ड से प्रभावित 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/पशुशेड सहायता के रूप में रू. 19 हज़ार इस प्रकार कुल प्रभावित 42 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 56 लाख 25 हज़ार 500 का अन्तरण किया गया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः