लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज में आयोजित हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम

लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज में आयोजित हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम

 

बहराइच 23 सितम्बर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत लार्ड बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रूपईडीहा में जिला पंचायत सदस्य सन्दीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कैरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ आशुतोष अंकुर श्रीवास्वत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को सुझाव दिया गया कि अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उपलब्ध अवसरों का लाभ उठायें। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सभी छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि पंजीकरण कराकर अपने लिए देश ही नहीं बिल्कि विदेशों में उपलब्ध सेवा रोज़गार से सम्बन्धित मौकों का लाभ उठायें। कार्यक्रम के अन्त में कालेज के प्रबन्धक डॉ. हरिश्चन्द्र द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए छात्र-छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः