परिवार परामर्श केंद्र ने तीन परिवारों में कराया समझौता
बहराइच, 23 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए तीन परिवारों में सुलह कराई।
पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी को निर्देशित किया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना और दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें आपसी समझ, सामंजस्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में समझाया गया।
परामर्श के बाद तीनों परिवारों के दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त कर भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए साथ रहने पर सहमति जताई। केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी।
समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती, अनन्या सिंह, निशी त्रिवेदी और छाया द्विवेदी शामिल रहीं।