मेरे सपनों का भारत’ थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता में पाऊं रहा अव्वल, 30 विद्यालयों ने लिया भाग
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती::कुदरहा ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा के सभागर में जूनियर व कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों का “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आधारित ड्राइंग/पेंटिंग प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी के नेतृत्व एवं डीसी एम.आई.एस व डीसी कम्युनिटी क्रमशः ईश्वर पाण्डेय एवं सत्येंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा ड्राइंग,पेंटिंग के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त, समृद्ध एवं आधुनिक राष्ट्र के रूप में देखने की अपनी कल्पना एवं विज़न को ड्राइंग , पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत की। बच्चों ने शिक्षा,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता,महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के ड्राइंग,पेंटिंग प्रदर्शित किए। डीसी महोदय द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता और भविष्य में उनकी भूमिका के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है। ए.आर.पी.अंकित सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के विकसित भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, एआरपी राम गोपाल ने कहा कि यही बच्चे आज अपने विज़न तथा संकल्प को स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर भारत और शिक्षा से सशक्त भारत के अपने सपनों को रंगों के माध्यम से चार्ट पेपर पर उकेर रहें हैं। स्कूलों की पेंटिंग का जिला समन्वयक ने अवलोकन कर बच्चों से उसके बारे में जानकारी ली व उनके विज़न को सराहा। निर्णायक मंडल में ए.आर.पी एवं जिला समन्वयक द्वारा निरीक्षण/सूक्ष्म अवलोकन कर पी.एम.श्री कंपोजिट विद्यालय पांऊ के बच्चों द्वारा बनाई गई ड्राइंग की खूब सराहना की और उनकी ड्राइंग को प्रथम स्थान दिया।
प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों की ड्राइंग में से टॉप 5 विद्यालयों का चयन किया गया। जिसमें क्रमशः पी.एम. श्री पाऊं को प्रथम स्थान, पूर्व मा.वि.ईजरगढ़ को द्वितीय, मरवटिया को तृतीय,संविलयन सेल्हरा को चतुर्थ तथा सिसई बाबू को पांचवाँ स्थान मिला। इस अवसर पर एआरपी अंकित सिंह, शालू सिंह, राम गोपाल, जैनेंद्र कुमार समेत शिक्षक अनिरुद्ध, विवेकानंद, अजय सिंह,कैलाश नाथ,राम नारायन, सुनील, नवीउलहक, कुलदीप,अजीत कुमार,राजेश कुमार,दीनानाथ,पवन, मोहम्मद वसीम, कुलदीप आदि एवं बी आर सी स्टाफ से प्रेमचंद, ओपेंद्र,राम वृक्ष,राजकुमार,पंकज, राहुल मौजूद रहे।