खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम जारी 

खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम जारी

बहराइच 22 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर, 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन हेतु निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को अधिसूचना जारी की जायेगी। नाम-निर्देशन हेतु अन्तिम तिथि 06 अक्टूबर 2026, नाम-निर्देशनों की संवीक्षा का दिनांक 07 अक्टूबर 2026, नाम वापसी के लिए अन्तिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक तथा मतगणना का कार्य 27 अक्टूबर 2026 को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 के पूर्व पूर्ण कर ली जायेगी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः