हरियाली रिसार्ट में आयोजित हुआ किसान मेला कृषि प्रदर्शनी
विषमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाये किसान: सुरेश्वर सिंह
05 किसानों को वितरित किये गये कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर
बहराइच । कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित 01 दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेटस महोत्सव एवं आत्मा किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं जनपद स्तरीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी 2026 व जनपद स्तरीय पराली प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी/मेले का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मेले में लगाये गये कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम तथा निजी कम्पनियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों एवं मिलेट्स स्टोर के स्टालों का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने किसानों से आहवान किया की पराली न जलाये, पराली प्रबन्धन का कार्य करें, उन्होनें किसानों से आप अपनी पराली की बिक्री कर आय बढ़ा सकते है। उन्होनें बताया कि जनपद में पराली/फसल अवशेष का क्रय श्री राम रतन अग्रवाल रिसिया द्वारा किया जा रहा है जहां किसान अपनी को विक्रय कर आय अर्जित करें। इसी प्रकार बगल के जनपद बाराबंकी में भी पराली प्लाण्ट लगा हुआ है। उन्होनें उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए बहुत से कार्य कर रही है। जिले के 06 लाख से अधिक किसानों को 2121.27 करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुआ है इसी प्रकार हमारी सरकार खाद, बीज, कृषि यंत्रों, सिचाई, एमएसपी पर किसानों के खाद्यान्न क्रय कर रही है जिससे किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होनें किसानों को प्राकृतिक खेती कर स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सुदृण करने की सलाह दी। श्री सिंह ने बताया कि बहुत से किसान अपनी फलों और सब्जियों में शाम को जहरयुक्त रसायन का प्रयोग करते है उसी जहरयुक्त रसायन वाली सब्जियां बाजारों में विक्रय करते है खरीदने वाले को यह नहीं पता होता है कि वे क्या खा रहा है। उन्होनें किसानों से कहा कि ऐसा न करें रसायनमुक्त एवं प्राकृतिक खेती कर अपनी सेहत तथा आम जनमानस की सेहत बनाये रखे। इससे दवाईओं पर होने वाला व्यय कम से कम हो। अन्यथा आप जो भी कमा रहे है सारा पैसा दवाईयों में व्यय हो रहा है।
विधायक नानपारा श्री वर्मा ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि किसानों का लाभ तथा आम आदमी की तरक्की के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आय वृद्धि कर रही है। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जब हमारा खान-पान स्वस्थ्य होगा तभी हम और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। स्वस्थ्य भोजन के लिए प्राकृतिक खेती को अवश्यक बताया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद स्तरीय किसान मेला के माध्यम से एक ही स्थान पर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इससे सभी किसान प्रशिक्षित होकर उन्नतशील कृषि को अपनाकर आय वृद्धि कर सकेगें।
मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि सुरक्षित थाली के लिए नेचुरल फार्मिंग करना आवश्यक है ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होनें कहा कि जब हम स्वस्थ्य/प्राकृतिक भोजन करेंगे तो हमारा बहुत सा धन जो दवाईयों आदि पर व्यय हो रहा है वह बचेगा। वर्तमान में किसान अत्यधिक धन फसलों को बचाने में रासायनिक खादों और दवाओं पर खर्च कर रहा है परिणाम स्वरूप जहर युक्त भोजन हमारी थाली में आ रहा है जिसे हमें रोकना होगा। हमें नेचुरल फार्मिंग की ओर बढ़ना होगा। कार्यक्रम में राम किशोर गुप्ता ने बताया कि उन्होनें 200 एकड़ नेचुरल तरीके से काला नमक धान की खेती कर रहे है।
गोष्ठी के अन्त में जिले के 05 किसानों को कस्टर हायरिंग सेण्टर एवं एग्रीगेटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग सेण्टर से लाभान्वित किसानों को मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ प्रमाण पत्र देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीए एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, प्रगतिशील कृषक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः