– लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास की है घटना
कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास रामजानकी मार्ग पर सोमवार की दोपहर दो बजे बाइक के सामने से टक्कर हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस का फोन मिलाए लेकिन नही लगा, देर होता देख पीआरवी टीम अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुचाए। एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
कलवारी थाना के गायघाट निवासी 23 वर्षीय हिमांशु पुत्र महेंद्र राइडर मोटरसाइकिल से रामपुर बारहकोनी जा रहा था। पिपरपाती गांव के पास पहुचे थे कि गायघाट की ओर जा रहे संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के मटौली गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार से जोरदार सामने से टक्कर हो गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। डायल 112 की टीम दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचा। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अजीत कुमार की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा रुदल बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है। एक की हालत गंभीर है।