राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी घोषित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी घोषित

 

संगठन की मजबूती से हासिल होंगे अधिकार- डा. वी.के. वर्मा

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार में मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन मे सम्पन्न हुई। बैठक में समस्याओं पर विन्दुवार विचार के साथ ही संगठन की मजबूती और अधिकारों के लिये रचनात्मक, चरणबद्ध संघर्ष पर जोर दिया गया। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि परस्पर एकजुटता से ही अधिकार हासिल होंगे। इसके लिये निरन्तर सक्रियता आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती, संरक्षक डा. नीरज त्रिपाठी, डा. राकेश पाण्डेय ने समस्याओं और संघ के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संघ के जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार, जिला महामंत्री आनन्द गौैरव शुक्ल, जिला सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष डा. अमित पाण्डेय, महिला संगठन मंत्री श्रीमती अनीता की देख रेख में सर्व सम्मत से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। चिकित्सालयों की इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री घोषित होने के साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

चिकित्सालयों की इकाइयों में जिला महिला चिकित्सालय से अनीता देवी अध्यक्ष और अजीत प्रजापति महामंत्री चुने गए। जिला चिकित्सालय से अवधेश मिश्रा को अध्यक्ष और प्रीति पाण्डेय को महामंत्री बनाया गया। ओपेक चिकित्सालय कैली से पूजा गोंड अध्यक्ष और प्रीति वर्मा महामंत्री चुनी गईं। जिला टीवी चिकित्सालय से अखिलेश चतुर्वेदी को अध्यक्ष और बृजेश यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार परशुरामपुर ब्लॉक से रितेश सिंह को अध्यक्ष और श्वेतांक सिंह को महामंत्री बनाया गया। विक्रमजोत ब्लॉक से डा. भगवान स्वरूप वेत्ता अध्यक्ष और जटाशंकर त्रिपाठी महामंत्री चुने गए। हर्रैया से कृष्ण मोहन सिंह को अध्यक्ष और अंकित सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। कप्तानगंज ब्लॉक से विजय वर्मा अध्यक्ष और विनोद कुमार महामंत्री बने। दुबौलिया से डॉ. मेराज अहमद को अध्यक्ष और सुजीत सिंह को महामंत्री चुना गया।

मरवटिया ब्लॉक से डा. इंद्रेश चौधरी अध्यक्ष और पंकज सिंह महामंत्री बनाए गए। साऊंघाट से रवीन्द्र पटेल को अध्यक्ष और प्रमोद शर्मा को महामंत्री, जबकि गौर से डॉ. प्रदीप यादव को अध्यक्ष और सुमित सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। कुदरहा ब्लॉक से डॉ. विवेकानंद सिंह अध्यक्ष और पवन सिंह महामंत्री चुने गए। सल्टौआ ब्लॉक से डॉ. विकास कुमार गोंड को अध्यक्ष और सर्वजीत चौरसिया को महामंत्री बनाया गया। बनकटी ब्लॉक से डॉ. जमील अहमद अध्यक्ष और अस्मिता यादव महामंत्री चुनी गईं।

रुधौली ब्लॉक से उमेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष और रीमा पांडे को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। भानपुर ब्लॉक से डॉ. अमीश अध्यक्ष और राजेश निषाद महामंत्री बने। बहादुरपुर ब्लॉक से डॉ. नीरज यादव को अध्यक्ष और देवानंद पाठक को महामंत्री चुना गया।