एमएलसी शिक्षक चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उठे मुद्दे

एमएलसी शिक्षक चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उठे मुद्दे

एमएलसी शिक्षक चुनाव में राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं-राजीव यादव

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) का कार्यकर्ता सम्मेलन पटेल चौक स्थित ड्रीम स्वराज मैरेज लॉन में संपन्न हुआ। इसमे फैजाबाद गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जनपदों के संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशीय कोषाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र वर्मा जी व संचालन जिला प्रवक्ता बाबूराम ने किया।

सम्मेलन में गोरखपुर फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का चुनाव है,इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप हरगिज नहीं होना चाहिए।

प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि वास्तव में स्वतन्त्र व सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हित के साथ मजबूती से खड़ा रह सकता है।

अध्यक्षता कर रहे प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, अब समय है कि हम सदन में भी अपने प्रत्याशी को भेजें, जिससे हमारी लड़ाई और भी मजबूत हो सके।

सम्मेलन में महेंद्र राय, पवन यादव, इनामुल हक,नागेंद्र कुमार,अरविंद यादव,डॉ घनश्याम तिवारी, रमेश यादव,बृजेश चौधरी, बिरजू सरोज,संदीप वर्मा,नंद किशोर यादव, दीपक सिंह प्रेमी, तौआब अली आदि ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में संगठन के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष, मंत्री सहित ध्रुवनारायण,सत्यप्रकाश,बाबूराम ,अनिरुद्ध ,राकेश सिंह,डॉ कमलेश,बृजेश वर्मा,शिवमूर्ति चतुर्वेदी , डॉ श्रवण गुप्ता ,विपिन,अजीत,सुनील मौर्य,अशोक चौधरी,डॉ फूलचंद्र ,शिव प्रकाश,अजय राव ,राजेश ,गणेश वर्मा ,राम भान, वीरेन्द्र यादव,राहुल, शैलेन्द्र चौधरी,फूलचंद्र ,विजय चौधरी ,रणविजय सिंह,मो. उमर,जयप्रकाश चौधरी आदि पदाधिकारी, प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।