साइबर अपराध से बचाव को दिशा फाउंडेशन की छात्राओं को किया जागरूक

साइबर अपराध से बचाव को दिशा फाउंडेशन की छात्राओं को किया जागरूक

 

लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित बेसिल भवन में दिशा फाउंडेशन की छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम कुलदीप यादव के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल द्वारा यह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्रभारी जनपदीय साइबर सेल शेषनाथ गोंड के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से महिला संबंधी साइबर अपराध, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करने, यूपीआई के माध्यम से होने वाली ठगी, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा ऑनलाइन लॉटरी स्कैम जैसी साइबर धोखाधड़ी के प्रति सावधान किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

 

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनपदीय साइबर सेल का सीयूजी नंबर 9454458063 भी उपलब्ध कराया गया। पुलिस टीम ने कहा कि साइबर अपराध की स्थिति में समय रहते शिकायत दर्ज कराने से त्वरित कार्रवाई एवं धनराशि की रिकवरी में मदद मिल सकती है।

 

इस दौरान हे0का0 अभिषेक त्रिपाठी, का0 घनश्याम यादव, का0 संदीप कुमार एवं का0 रूपेश कुमार यादव सहित दिशा फाउंडेशन के शिक्षकगण और छात्राएं मौजूद रहीं।