स्कूल-कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

स्कूल-कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने बुधवार को थाना लालगंज क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सूर्य बक्स इंटर कॉलेज बनकटी बाजार, जीजीएम इंटर कॉलेज, महादेवा बाजार तथा आसपास के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूमने वाले युवकों से पूछताछ की गई। टीम ने महिला दुकानदारों एवं अन्य महिलाओं से भी बातचीत कर चौराहों और बाजारों में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस टीम ने करीब 43 व्यक्तियों से पूछताछ की। वहीं, दो मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके निस्तारण की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

अभियान प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता के नेतृत्व में महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव, महिला कांस्टेबल ममता चौहान एवं महिला कांस्टेबल रश्मि सिंह शामिल रहीं।