18 सितंबर को होगी मण्डलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

18 सितंबर को होगी मण्डलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक 18 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक अपरान्ह 12 बजे से आयुक्त कार्यालय सभागार में होगी।

 

बैठक में मण्डल के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति तथा संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने दी।