राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की दूसरी नियुक्ति सूची जारी

 

लखनऊ, अयोध्या समेत विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संगठनात्मक विस्तार को गति देने के लिए बुधवार को हुई बैठक में दूसरी नियुक्ति सूची जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों के सम्मान और जिला एवं मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद विभिन्न जनपदों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।जारी सूची के अनुसार अभिषेक श्रीवास्तव को लखनऊ जोन अध्यक्ष, महेंद्र उपाध्याय को अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष, सोनू भारती को लखनऊ जिला अध्यक्ष, मोहम्मद शौकीन को मेरठ जिलाध्यक्ष, अंकित शुक्ला (राम जी) को कानपुर देहात जिलाध्यक्ष, प्रेम सिंह को कानपुर नगर जिला अध्यक्ष, मोहीम खान को बदायूं जिला अध्यक्ष तथा राहुल यादव को रायबरेली जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में महेश चंद्र गुप्ता को गोंडा जिला महासचिव और अनिल कुमार दुबे को गोंडा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।महासंघ के अनुसार बैठक में प्रस्तुत नियुक्ति प्रस्ताव संगठन के महासचिव भानु प्रताप सिंह की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया। प्रस्ताव का अनुमोदन राष्ट्रीय प्रवक्ता बमबम यादव ने किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की सहमति प्राप्त होने पर दूसरी नियुक्ति सूची जारी की गई।बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के नियमों, उद्देश्यों और निर्धारित दायित्वों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की गई। साथ ही पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया।
महासंघ की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई गई कि वे संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों के लिए निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।