जिला कारागार का जिला जज, डीएम व एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला कारागार का जिला जज, डीएम व एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। जिला जज बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बुधवार को जेल अधीक्षक की मौजूदगी में जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, अस्पताल, मेस सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जेल कर्मियों को अपने दायित्वों एवं अपेक्षित कार्यवाहियों का निर्धारित तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जेल परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि अथवा अवांछनीय तत्वों की मौजूदगी न होने देने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बस्ती, जेल अधीक्षक बस्ती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।