21 सितम्बर को राजकीय आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

21 सितम्बर को राजकीय आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

बहराइच । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच के परिसर में 21 सितम्बर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आयोजित होगा।

 

रोजगार मेले में जय भारत मारुति, पंतनगर, उत्तराखंड की कंपनी प्रतिभाग करेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा ने बताया कि मेले में समस्त तकनीकी व्यवसायों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आईटीआई उत्तीर्ण तथा हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।