जीवीएम कान्वेंट स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस
कविता, दोहे, भाषण, नाटक एवं नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया हिंदी का महत्व
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। जीवीएम कान्वेंट स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए कविता, गायन, दोहे, नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने हिंदी को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल विचारों के आदान-प्रदान की संपर्क भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और प्राचीन परंपराओं की पहचान भी है। हिंदी देश की विभिन्न संस्कृतियों और राज्यों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। इसलिए सभी को राजभाषा हिंदी का सम्मान करते हुए उसके प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए।
साकेत सर ने अपने विचारों एवं कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राजश्री, वंशिका, अदिति, अवंतिका, आयत, अनमोल, आर्षब, लक्षिता, भावनी, आर्यन, साल्वी, अंशिका, ईशा, आरुषि, कृतिका, प्रखर, लक्ष्य, रिद्धी, विधान, सिद्धान्त, अनन्त, विनायक, हिमांशी, आराध्या, शिवानी, यशिका, फलक, यशू, मान्या, निशिता और निरवी ने कविता एवं दोहों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रास्ती, आयुष, आर्यन, भावनी, अवन्तिका, आकृति और आदित्य ने ओजस्वी भाषणों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं आद्या, इक़रा, आरोहि, प्रगति, अपूर्वा, लक्ष्य, प्रखर, आरिफ़ा और सान्वी ने हिंदी भाषा पर आधारित नाटक का सजीव मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन अवन्तिका और आकृति ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर राकेश, राजेश, साकेत, आयुषी, प्रियंका, पवन, सूरज, सावित्री, महिमा, क्षमा, शिवा, अभिनव, अरविन्द, अमन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत किया।